सुनील उपाध्याय
बस्ती : एपीएनपीजी कॉलेज में चल रही कानून की परीक्षा में एक ही छात्र दूसरी बार नकल करते हुए पकड़ा गया। एलएलबी सेकेंड सेमेस्टर के छात्र कमरूल हसन को पहले दिन 15 मई को हुई परीक्षा के दौरान भी महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल ने पकड़ा था।
आंतरिक सचल दल ने गुरुवार को उसकी कॉपी और नकल सामाग्री को अपने कब्जे में लेकर परीक्षा के लिए दूसरी कॉपी सौंप दी। नकलची को पकड़ने पर एक बार फिर से महाविद्यालय परिसर में स्थिति बिगड़ने के हालात बने तो प्राचार्य मो. असलम सिद्दीकी ने कोतवाली पुलिस को फोन कर बुलाया। कोतवाली के एसआई दुर्गा प्रसाद दो सिपाहियों के साथ विद्यालय परिसर में पहुंच माहौल को नियंत्रित किया।
परीक्षा पूर्व महाविद्यालय गेट पर तलाशी अभियान को धता बताते हुए नकल सामग्री लेकर छात्र परीक्षा कक्ष तक पहुंच रहे हैं। इस बाबत प्राचार्य डॉ. असलम सिद्दीकी ने बताया कि महाविद्यालय के दूसरे गेट से बाइक सवार परीक्षार्थी नकल सामाग्री ले कर आ जा रहे हैं। जल्द ही दूसरी तरफ से भी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ