Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनसंघ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । विकासखंड हरैया सतघरवा के ग्रामसभा लक्ष्मणपुर खैरहनियां के ग्राम नीबा में जनसंघ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक मेहनौन के प्रतिनिधि बृज बिहारी शुक्ला, सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा भाजपा व जनसंघ के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला । वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मौजूद लोगों को दी और कहा कि जन जन तक योजनाओं के विषय में कार्यकर्ता बताएं ताकि मिशन 2019 को आसानी से हासिल किया जा सके   । सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह अभी से मिशन 2019 के लिए जी जान से जुट जाएं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाली सरकार भाजपा की ही बनेगी ।
कार्यक्रम में जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया जिसका आयोजन शिव प्रसाद शुक्ला द्वारा किया गया था । कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेत्री श्रीमती कुसुम चौहान, श्रीमती रंजना पांडे, ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू, दिनेश आर्य, सुजीत शुक्ला, वरुण सिंह मोनू, सुशील तिवारी, संजय शुक्ला, धनंजय सिंह, देवता शुक्ला, शिक्षक नेता अशोक कुमार पांडे, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, विधायक इकौना राम फेरन पांडे, पवन वर्मा, रामनिवास शुक्ला, अजय कुमार मिश्र, संजय कुमार तिवारी, तुलसीराम मिश्र, ओम प्रकाश शुक्ला, माता प्रसाद तिवारी, चेतराम वर्मा, रेवती रमण शुक्ला, सुशील तिवारी, पवन तिवारी, संजय शुक्ला, दुखहरण नाथ शुक्ला व हेमंत तिवारी सहित तमाम जनसंघ से जुड़े कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे