गोंडा। बुधवार की रात कृषि विभाग मनकापुर में कार्यरत कर्मचारी के रूम के सामने खड़ी बाइक को चोर उठा ले गए। सुबह होने पर पीड़ित ने देखा तो बाइक गायब थी। गुरुवार को पीड़ित ने कोतवाली में बाइक चोरी की तहरीर दी है।
जनपद सीतापुर थाना सकरन क्षेत्र के रेधौरा गांव के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र बालादीन मनकापुर कस्बे के पटेल नगर मोहल्ला में एक किराए के मकान में रह कर विकास खण्ड मनकापुर के कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक पद पर कार्य करते है। बुधवार की रात रोज की भांति वह अपनी बाइक घर में बने बाउंड्री वाल के अंदर रूम के सामने खड़ी करके सो गए। गुरुवार की सुबह जब सुनील कुमार सो कर उठा और रूम के बाहर गया तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने घर के आस-पास तलाश किया तो पास के एक खड़हर मकान में बाइक को ढकने वाला तौलिया मिला। पीड़ित ने बाइक चोरी होने के सम्बंध में पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ