रमेश कुमार मिश्र
तरबगंज थानाक्षेत्र में अबैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाया गया अभियान
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र अबैध शराब का हब बन गया है।जहाँ हर गली कूचो में खुलेआम बिकरही है अबैध कच्ची शराब।17/05/2018 को डीजीपी सर ! थाने के बगल में खुलेआम हो रहा कच्ची शराब का अबैध कारोबार"शीर्षक से चली खबर का हुआ असर। मामले को खबर को संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश संजय कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक तरबगंज को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में हृदयेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा व कृष्णचन्द्र सिंह क्षेत्राधिकारी तरबगंज के निर्देशन में तथा संजय कुमार दुबे प्रभारी निरीक्षक तरबगंज के नेतृत्व में दिनांक 18/5/18 को एक अभियुक्त को नौशेरा मोड़ से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया।उक्त के सम्बंध में मु0अ0सं0 133/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार किए गये अभियुक्त साधू कोरी पुत्र मंगल निवासी ग्राम रेतादलसिंह के मजरा टेपरा थाना तरबगंज जिला गोण्डा है।अगर ईमानदारी से अभियान चलाया गया तो बड़ी मछलियों को पकड़ा जा सकता है।वैसे प्रभारी निरीक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे से आम लोगों को उम्मीद है की अबैध कारोबार करने वाले सलाखो के पीछे जायेगे।
क्या कहते है थानाध्यक्ष..
थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की अभियान चलाया गया है।जो चलता रहेगा।कोई भी अबैध कारोबार करने वाला बच नही पायेगा।चाहे अबैध कच्ची शराब हो या गाँजा भाँग अफीम चरस।
गिरप्तार करने वाली टीम में शामिल रहे एस आई जयप्रकाश सिंह।आरक्षी सुनील यादव।आरक्षी राकेश गौतम व होमगाड बाबादीन।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ