अमरजीत सिंह
फैजाबाद:गत दिनों पटरंगा थाना क्षेत्र मे दवा लेने जा रही मॉ बेटे के साथ हुई लूट का खुलासा करने में पटरंगा पुलिस बौना साबित हो रही है खुलासा न होने से क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है और न्याय के लिए पीड़ित दर दर की ठोकर खाने को मजबूर
गौरतलब है कि हाइवे चौकी क्षेत्र के मिया का पुरवा के पास लगभग 15 दिन पहले शनिवार को सुबह पूरे काजी निवासिनी फरुखजहॉ पत्नी उसमान अपने बेटे राजा के साथ मियॉ का पुरवा स्थित डा. वर्मा के यहा दवा के लिए गयी थी वापस आते समय मियॉ का पुरवा से बीपी मवई के बाइक सवाक यूपी 32 जीके 0797 सवार दो अज्ञात बदमाशो ने रोक लिया और पर्स मे रखे 50 हजार बुनंदा मंगल सूत्र छीनने के दौरान बिरोध करने पर मॉ बेटे की पिटाई भी की थी जिसकी पीड़िता ने तहरीर देकर कार्यवाही की मॉग की थी
मामले को दो सप्ताह बीत चुके है आरोपी आज भी पुलिस पकड़ से दूर है जबकि चौकी प्रभारी भीम सेन यादव की माने तो मामला फर्जी है वही पीड़िता के पति उसमान का आरोप है चौकी प्रभारी ने घटना के बाद ही बाइक सवार आरोपियों को पकड़ लिया और शांति भंग की धारा में चलान कर जेल भेजने की बात हमसे कही बड़ा सवाल यह है जिस घटना को पुलिस फर्जी बता रही थी तो शांति भंग में चलान क्यों यह सोचनीय प्रसंग है पीड़िता के पति की माना जाय तो चौकी प्रभारी ने एक मोटी रकम वसूल कर शांति भंग में चलान किया इस बाबत मे थानाध्यक्ष बिर्जेश सिंह से सम्पर्क करना चाहा तो फोन बजता रहा फोन रिसीब नही हो सका


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ