Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर लगायी न्याय की गुहार


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । गौर थाना क्षेत्र के मंसूर नगर निवासी सरयू प्रसाद निषाद ने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है। भेजे पत्र में सरयू प्रसाद ने कहा है कि उसके छोटे भाई रामभवन की हत्या की गई है और उसे आत्महत्या का रूप दे दिया गया। मांग किया है कि समूचे मामले की जांच कराकर हत्यारों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।
पत्र में कहा गया है कि रामभवन का गांव के ही एक लड़की के साथ  प्रेम सम्बन्ध हो गया था। गांव के ही घनश्याम गुप्ता आदि ने रामभवन की मां को धमकी दिया था कि अपने बेटे को संभाल लो नहीं तो हत्या करा दूंगा। गत 23 मई को रामभवन के मोबाइल नम्बर 6393160882 पर किसी का फोन आया और वह मलंग बाबा स्थान पर जाने की बात कहकर घर से निकल लिया। लगभग ढाई घंटे बाद उसकी लाश मलंग बाबा के स्थान के निकट आम के पेड़ पर लटका देखा गया।
सरयू प्रसाद ने पत्र में कहा है कि गौर पुलिस ने शव विच्छेदन कराने के बाद लाश को दफन करा दिया और कहा कि रामभवन ने आत्महत्या किया है जबकि उसकी हत्या की गई है। सरयू प्रसाद ने मांग किया है कि समूचे मामले की जांच कराकर हत्यारों को गिरफ्तार कर कार्रवाई किया जाय। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे