Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन


अखिलेश्वर तिवारी
सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर मनाया विश्वासघात दिवस
बलरामपुर। केन्द्र की मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर कांग्रसियों ने शनिवार को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला। 
जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य मार्गो पर मोटर साइकिल रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसी हाथ में स्लोगन लेकर केन्द्र सरकार का विरोध कर रहे थे। जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा 56इंच सीने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था पाकिस्तान से सैनिकों के सिर लाएंगे और लाए चीनी। उन्होने कहा मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। यह जुमलेबाजों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही जाती थी। बाते कहीं गई लेकिन काम कुछ नही हुआ। आज कोई ऐसा जिला नही जो स्मार्ट सिटी घोषित हो। जनता मंहगाई की मार झेल रही है। जनता के विश्वास के साथ सिर्फ धोखा करने का काम मोदी सरकार ने किया है। कांगे्रस नेता सुरेन्द्र सिंह गौतम ने कहा कि चार सालों में भाजपा सरकार ने जनता के साथ सिर्फ अन्याय किया है। जनता ने उनकी बातांे पर विश्वास कर उन्हे वोट किया था। आज आम जनमानस मंहगाई की मार, बेरोजगारी, पेंशन आदि के मुद्दो पर त्रस्त है। उन्होने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी से मांग करते है कि जिस विश्वास के साथ जनता ने आप को वोट किया था उनके विश्वास के साथ न्याय किया जाए। उन्होने कहा कि सरकार अब किसानो, मजदूरो व आम नागरिकों के हित में सोंचना चाहिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक शिवलाल, हनीफ मास्टर, शुभम श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी विशाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे