अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:मवई थाना क्षेत्र के चंदरामऊ मंगा के एक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश मे आया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन मे जुट गयी
बताया जाता है कि गॉव निवासी सुरेश चंद्र द्वारा पुलिस को दिए गये शिकायती पत्र मे आरोप है कि गांव के ही अरबिंद,गुड्डू पुत्रगण केशवराम और राहुल पुत्र हनोमान निवासी गांव पडरैया उनकी पुत्री को बुधवार को बहला फुसलाकर भगा ले गए काफी खोजबीन की गई लेकिन कही सुराग नहीं लग सका मवई थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ