अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद: जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मनोज कुमार ने रविवार को सुनबा जंगल मे स्थित कामख्या भवानी मन्दिर में शुक्रवार को हुई घटना को लेकर दौरा किया और पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश चौकी प्रभारी सैदपुर नंद हौसिला यादव को दिया ।उन्होंने मंदिर परिसर व आसपास पुलिस की सतर्कता बढ़ाने का निर्देश दिया और माँ कामख्या भवानी के दर्शन कर पूजन अर्चन किया।कप्तान ने मवई थाना क्षेत्र के बघेडी जंगल मे स्थित बूढ़े बाबा मंदिर परिसर से अष्टधातु की करोड़ो रूपये की कीमती मूर्तियों की चोरी प्रकरण में रविवार को जिले के पुलिस कप्तान डॉ मनोजकुमार ने दौरा कर हल्का उपनिरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और घटना का जल्द खुलासा करने का आदेश दिए।साथ ही मन्दिर के पुजारी जगदेव दास से पूछताछ किया।उन्होंने गांव के रजिस्टर नम्बर आठ का गहनता से निरीक्षण किया और पूर्व में हुई घटनाओ के बारे में ग्रामीणों से जानकारी लिया।रजिस्टर में उन्होंने पाया कि 1919 से लेकर अब तक इतनी बड़ी चोरी गांव में नही हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हल्का उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहाकि आस्था से जुड़ा मामला है इसलिए घटना को गंभीरता से लेते हुए अनावरण करने की जल्द कोशिश करें।उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से भी पूछताछ कर जल्द खुलासे के भरोषा दिया।मवई थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दौरे की पुष्टि की है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ