अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:बेरोज़गारी दूर करने व् नशामुक्त समाज के लिए जन प्रगत समिति के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक अध्यक्ष श्याम जी पटेल के नेतृत्व में रैली निकालकर महा माहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रूदौली को सौंपा प्राप्त जानकारी के अनुसार जन प्रगत समिति के तत्वावधान में संस्थापक अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हनुमान किला मंदिर रूदौली से बेरोज़गारी दूर करो व् नशामुक्त समाज के लिए नारे लगाते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा जहाँ श्यामजी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महा माहिम राज्यपाल को संबोधित एक मांगपत्र तहसीलदार राम जनम को सौंप।तहसीलदार ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित माध्यम से महा माहिम राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया रैली में शामिल होने वालों में विकास पटेल,विनोद वर्मा,राज कुमार वर्मा,दीपक भारती, सचिन पटेल,फैज़ सलमानी,अमन पटेल,जितेंद पटेल,राम सजीवन,डॉ0 राम कृपाल वर्मा व् राम गोपाल वर्मा सहिंत सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के नज़रिए से चौकी इंचार्ज नया गंज राम चेत यादव,उपनिरीक्षक रणजीत सिंह व् सिपाही बृजेश कुमार मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ