Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया के डायल 100 के एक सिपाही ने शिकायतकर्ता को ही पीटा


गोण्डा :- छपिया थाना व मसकनवा चौकी अंतर्गत आने वाले मछमरवा सेमरहना गांव में डायल 100 के एक सिपाही द्वारा शिकायतकर्ता को ही मारने पीटने व धमकाने का मामला सामने आया है।जिसको लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा लल्लन सिंह को शिकायतपत्र देकर न्याय की गुहार व सिपाही के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है।पीड़ित शेषराम मौर्या ने बताया कि उसके पट्टीदार शिवपूजन मौर्या,मस्तराम मौर्य आदि पूर्व से ही चल रहे बंटवारे की विवादित जमीन पर जबरन नींव की खुदाई करने लगे।
जिसकी सूचना मैंने 100 नम्बर पर फोन कर सूचना दिया।जिसका इवेंट आईडी पी28051802872 गाड़ी संख्या यू पी 32 डीजी 3429  के आने का मैसेज मिला। डायल100 की गाड़ी पर सिपाही ओ एन कृष्ण पहुंचकर पूरा मामला देखते हुए उक्त सिपाही मुझसे न मिलकर विपक्षी के घर के अंदर जाकर करीब आधा घण्टा बैठा रहा। उसके बाद मुझे व मेरे विपक्षी को गाड़ी में बैठा कर मसकनवा चौकी लाकर जबरन सुलह समझौते का दबाव बनाने लगे।पीड़ित ने बताया कि सुलह समझौते का मेरे द्वारा इंकार कर देने पर उक्त सिपाही अपना आपा खोकर मुझे चौकी के अंदर ही लाठी व हाथ से मारा पीटा। मेरे द्वारा हिन्दू युवा वाहिनी संगठन का ब्लॉक उपाध्यक्ष
 बताये जाने पर सिपाही ओ एन कृष्ण और भी आग बबूला होकर संगठन और प्रदेश के मुखिया सी एम योगी आदित्यनाथ को भद्दी भद्दी गालिया देते हुए मेरे गाल पर पुनः जोरदार थप्पड़ मार दिया।जिससे मेरे कान से खून निकलने लगा।

क्षेत्राधिकारी मनकापुर शंकर प्रसाद ने बताया की पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त प्रकरण में जांच का आदेश दिया है।जांच की जा रही है।दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

वहीं संगठन के जिला अध्यक्ष शारदाकांत पांडेय ने बताया कि एसपी गोंडा से शिकायत की गई है।सिपाही के ऊपर कार्यवाही न होने पर और भी उच्चाधिकारियों से बात कर कार्यवाही करवाई जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे