मिथलेश शुक्ला ऊर्फ नीतू पंडित
गोंडा :बभनान क्षेत्र के पत्रकार बृजेश पाल सिंह के 115 वर्षीय बाबा भवानी प्रसाद सिंह का मंगलवार को दोपहर हृदय गति रुकने से निधन हो गया।पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे।उन्होंने अपने पीछे पांच पुत्र एक पुत्री 21पौत्र,19 पौत्री,22 प्रपौत्र,29 प्रपौत्री का बड़े कुनबा परिवार को छोड़ दिए।उनका अंतिम संस्कार बुधवार को अयोध्या के सरयू नदी तट पर किया जाएगा।उनके निधन पर बभनान में पत्रकारों ने शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।इस मौके पर राम अजोर पांडे,अरुन सिंह,राम ललित यादव,भूपेंद्र मिश्र,योगेंद्र मणि तिवारी,मुकेश पांडे,बेनी माधव पांडे,शमशेर सिंह,राकेश मणि तिवारी,शोभनाथ पांडे,मोनू मिश्र,रामराज मिश्र आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ