मिथलेश शुक्ला ऊर्फ नीतू पंडित
गोंडा :ट्रेन की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई मौके पर पहुंची जीआरपी मनकापुर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मंगलवार को लखनऊ.गोरखपुर रेलखण्ड पर स्थित बभनान रेलवे स्टेशन से 10ः52 बजे गोरखपुर.यशवन्तपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस अप लखनऊ की ओर रनथ्रु बभनान से गुजर रही थी।
ट्रेन बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर पहुंची थी कि एक पन्द्रह वर्षीया किशोरी फरजाना पुत्री इस्माइल दक्षिण से उत्तर तरफ रेल लाइन पार करते समय चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसका शव क्षत्.विक्षत् हो गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर आसपास स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया। इसी मृतका की मां लोगों के वर्तन की सफाई कर घर लौट रही थी। भीड़ देखकर रूक गई। पास जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। मृतका की मां सईदुनिशा ने बताया कि वह और उसकी बेटी फरजाना (15) बाजार में वर्तन की सफाई करने गए थे। बेटी पहले चली और वह बाद में कैसे हादसा हुआ पता नहीं है। स्टेशन अधीक्षक बभनान राघवेन्द्र चतुर्वेदी के मेमो पर पहुंची जीआरपी मनकापुर ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए गोण्डा भेज दिया। इस बावत चौकी प्रभारी मनकापुर रमजान अली अंसारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गोण्डा भेज दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ