Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में लहन ,शराब बनाने के उपकरण व बनी शराब बरामद


डॉ ओपी भारती
वजीरगंज ,गोंडा ।जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज ने स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्र के अशोकपुर खोंखिया में शनिवार देर शाम को छापा मारा।जहां से भारी मात्रा में लहन ,शराब बनाने के उपकरण व बनी शराब बरामद हुई।क्षेत्राधिकारी के निर्देश के बावजूद स्थानीय थाने में प्राथमिकी नहीं दर्ज हुई है।
क्षेत्राधिकारी तरबगंज कृष्ण चन्द्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर अशोकपुर खोंखिया में भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बनने की सूचना दी थी व छापा मार कर कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया था।शनिवार की देर शाम 9बजे जब वहां 10 घरों में छापा मारा गया तो 4 घरों में भट्ठी,लगभग 150 कुंतल लहन ,भारी मात्रा में उपकरण व लगभग 10 लीटर बनी शराब बरामद हुई।मौके से शराब बनाने वाले फरार हो गए।मिले लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि थानाध्यक्ष ने स्वयं वादी बन कर आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।जब कि प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि मौके से कोई आरोपी नहीं मिला था इसलिए केस नहीं दर्ज किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे