गोण्डा: अन्तिम हिन्दू सम्राट पृश्वीराज चौहान भारत शासक रहे और चौहान समाज के साथ सभी समाज के हितो का हमेशा ख्याल रखा करते थे।
उक्त विचार रविवार को चांदपुर लखपतराय में चौहान विकास सीमित बैनर तले आयोजित बैठक में चौहान विकास सीमित जिलाध्यक्ष विजय कुमार चौहान मुख्य अतिथि पद से लोगो को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होने कहा कि लोगो का विकास तब होगा जब समाज के सभी लोग एक जुट रहे और नशा मुक्ति हो कर एक-दूसरे साथ कन्धा मिला कर सुख-दुःख में शमिल हो।श्री चौहान ने कहा कि उदाहरण के तो तौर पृथ्वी राज चौहान को लेकर उनके पद चिन्हो व बताये मार्ग पर चलने से सफलता हशिल की जा सकती है और ऐसा करने पर पूरे समाज एक संदेश जायेगा।चौहान समाज का कोई भी कार्यक्रम हो उसमे सभी लोगो को शमिल होना चाहिए।
इसीक्रम अलख नारायन चौहान ने अपने सम्बीधन में कहा कि चौहान समाज को अगर आगे बढाना है तो पहले हम लोगो शिक्षित होना पडेगा।शिक्षा से आगे बढा जा सकता है।कार्यक्रम को सियाराम चौहान,संदीप कुमार चौहान।,श्रीकांत चौहान,अधिवक्ता प्रमोद कुमार चौहान,जितेन्द्र चौहान,रमेश चौहान आदि लोगो ने सम्बोघित किया।इसके पूर्व सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर मुख्यअतिथि संरक्षक महादेव चौहान,जिलाघ्यक्ष बलरामपुर राम सागर चौहान संयुक्त रुप से पुष्पअर्पित कर दीप प्रज्वलित किया।
कार्यक्रम की अघ्यक्षता अरुण कुमार चौहान व संचालन रजित चौहान किया।इस मौके पर भवानी प्रसाद चौहान,रमेश चंद्र,सतीश,रघुनंदन,राम लखन,राम गोपाल,ओम प्रकाश,रमेंश,जयराम,अंकित,राजेश,विक्की,संतोष कुमार,राम धन,प्रमोद कुमार,रामपूजन आदि लोग मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ