Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत में दोनों के चालकों की मौत



सुनील उपाध्याय/दिलीप पाण्डेय
बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थाने के बालेडीहा के पास हुए दो ट्रकों की सीधी भिडंत में दोनों के चालकों की मौत हो गई। हादसा सोमवार की आधी रात को हुआ। हादसा इतना भीषण था कि एक चालक के शव को 10 घंटे बाद निकाला जा सका। 
फैजाबाद के जनौरा थाना कोतवाली का रहने वाला कमलेश वर्मा (45) अपने खाली ट्रक को लेकर बांसी से बस्ती की तरफ आ रहा था। बस्ती से सीमेंट लदे ट्रक को लेकर नगर पंचायत रुधौली के वार्ड 15 बरडीहा निवासी रामशब्द नौगढ़ सिद्धार्थनगर जा रहा था। वाल्टरगंज थाने में बालेडीहा के सोमवार रात लगभग 12 बजे दोनों ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। 
फैजाबाद के ट्रक चालक कमलेश वर्मा के शव को रात में ही पुलिस ने निकाल लिया, लेकिन रुधौली के चालक रामशब्द का शव ट्रक के मलबे में पूरी तरह से फंस गया था, जिसे मंगलवार सुबह 10 बजे निकाला जा सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे