Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी रहा जारी


सुनील उपाध्याय 

बस्ती । क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ का जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना को स्वीकृत न किए जाने और  अधिकारों की मांग को लेकर जारी धरने के दूसरे दिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी का घेराव किया। उनसे क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना स्वीकृत कराए जाने की मांग की। 
मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से वार्ता करते हुए समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर भी मौजूद रहे। सीडीओ ने कहा कि  जिलाधिकारी के अवकाश से वापस लौटने के बाद वे क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग से अवगत कराएंगे। मामलों का निस्तारण कराए जाने का प्रयास करेंगे। सीडीओ के आश्वासन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ ने धरना स्थगित करने का निर्णय लेते हुए  निस्तारण के लिए 20 जून तक का समय दिया है। कहा कि 21 जून को जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यदि कोई सार्थक परिणाम नही निकला तो अगली रणनीति तय की जाएगी।
 बीडीसी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। यदि जिलाधिकारी से वार्ता के बाद भी सकारात्मक परिणाम न निकला और क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना स्वीकृत न हुई तो क्षेत्र पंचायत सदस्य अधिकार हासिल करने के लिए संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेंगे। 
धरना और घेराव में अभय देव शुक्ल, कप्तानगंज प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार, मोनू यदुवंश, अवधेश पाण्डेय, अखिलेश सिंह, सतीश मिश्र,    फूलचन्द राजभर,सोमनाथ शर्मा, इन्द्रजीत यादव, साहबराम,मुकेश यादव ‘डब्लू’, विपिन शुक्ल,  महंथी दूबे,अशोक यादव, रत्नेश पाण्डेय, अजय कुमार पाण्डेय, मस्तराम, मक्खन लाल, बाल चन्द शुक्ल, सुरेन्द्र, इन्द्रभान वर्मा, प्रेम चन्द्र, रामप्रकाश शर्मा, लक्ष्मी यादव, सन्नी पाण्डेय, अंगद चौधरी, घनश्याम चौधरी, इन्द्रजीत यादव, रेनू , घनश्याम चौधरी, शेर मोहम्मद,जिलाजीत चौधरी, रामरेखा, हनुमान प्रसाद, चन्द्र प्रकाश चौधरी, लल्लन प्रसाद, राम भगीरथ, लालमनि, सुरेन्द्र, शिवाजी पाल, बाबूराम राजभर, वृजेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे