अखिलेश्वर तिवारी
मां तथा भाई की पत्नी पर भी किया हमला
बलरामपुर ।। थाना तुलसीपुर क्षेत्र में एक सनकी पति ने हँसिये से गला काटकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पति ने अपनी माँ और भाई की पत्नी पर भी हमला किया जिसमें भाई की पत्नी भी घायल हो गयी है। इस निर्मम हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सूरतसिंहडीह गाँव की है। मंगलवार की शाम गुरु प्रसाद अपनी पत्नी ननका देवी के साथ गाँव के बाहर खेत में घास काटने गया था। गन्ने के खेत में गुरु प्रसाद ने हँसिये से गला काट कर अपनी पत्नी को मार डाला। उसेक बाद खून से लथपथ गुरु प्रसाद अपने घर पहुँचा वहाँ अपनी माँ और भाई की पत्नी पर भी हमला बोल दिया। इस हमले में भाई की पत्नी भी घायल हो गयी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्यारे गुरु प्रसाद की माँ ने अपने बेटे क बारे में बताया कि वह कई महीने से मानसिक रुप से परेशान रहता था जिसका इलाज भी चल रहा है। लगभग आठ माह पूर्व भी उसने अपने भाई कल्लू पर प्राणघातक हमला किया थाजिसमें कल्लू को गम्भीर चोटे आयी थी। आज अचानक गुरु प्रसाद ने जिस तरह की घटना को अंजाम दिया उसको लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने गुरुप्रसाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है। हत्यारे पति के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ