अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर. सुल्तानपुर :कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को लोगो की मद्त से पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सोमवार की रात गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के डोमापरा निवासी आखिलेश प्रजापति (32) बरौंसा बाजार से घर जा रहे थे। जैसे ही वह जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग पर भद्दर का पुरवा गांव के पास पहुंचे। लोहे की सरिया लादकर सुलतानपुर की तरफ जा रही पिकअप में सरिया का बंडल खुल कर आखिलेश के ऊपर जा गिरा। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।
दूसरा हादसा जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के इटकौली मार्ग में हुआ। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे पदारथपुर निवासी मुस्कान अली (35) पुत्र रज्जाक अली बगियागांव की तरफ से घर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को सीएचसी जयसिंहपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ