Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घर के पिछवाड़े से घुसे अज्ञात चोरो ने नगदी समेत लाखो के गहने किया पार


अभिषेक गुप्ता 

जयसिंहपुर.सुल्तानपुर : कोतवाली क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरो ने घर के पिछवाड़े से घर मे घुस नगदी आभूषण समेत कपड़ो पर हाथ साफ कर फरार हो गये । सूचना पर पहुची डायल सौ खाली हाथ वापस लौट आयी । पीड़ित ने अपने घर हुई चोरी की तहरीर कोतवाली जयसिंहपुर मे दी । जानकारी पर पहूची पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गा प्रसाद शुक्ला व अपने हमराहियों के साथ खोजबीन मे लग गये।।
घटनाक्रम के मुताबिक बीते सोमवार की रात गाँव निवासी अतुल कुमार सिह पुत्र केशरी प्रसाद अपने परिजनो के भोजन के बाद घर के बरामदे मे सो रहा था । तभी देर रात अज्ञात चोरो ने अतुल कुमार के घर मे पिछवाड़े से घुस घर के अँदर रखी पर्स से पचास हजार की नगदी व लगभग डेढ़ लाख कीमत के सोने के आभूषण समेत घर पर रखे कपड़े का बाक्स भी उठा ले गये । आवाज पर जगे लगभग एक बजे  परिजन चोरी देख सन्न रह गये । पीड़ित अतुल कुमार ने चोरी की सूचना डायल सौ को दी । सूचना पर पहूची डायल सौ ने आस पास का मुआयना कर खाली हाथ लौट गयी । भुक्तभोगी ने अपने साथ हुई चोरी की घटना की सूचना कोतवाली जयसिंहपुर को दी । 
जयसिंहपुर कोतवाल देवेश सिह ने बताया की जानकारी मिली है जाँच चल रही है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे