Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इशारों ही इशारों में मोदी-शाह पर वरुण का हमला, नाम एक का होता है काम कईयों का होता है


सुल्तानपुर, यूपी. बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने इसौली विधानसभा के कुड़वार से अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत किया और इशारों ही इशारों में मोदी-शाह पर निशाना साधा। उन्होंंने नाम लिए बगैर कहा कि नाम एक का होता है काम कईयों का होता है, मेरे साथ ऐसा कभी मत समझना, किसी एक तिनके ने भी मेरा साथ दिया तो  अजीवन मैं उस एहसान को मानने वाला व्यक्ति हूं।

वीडियो 

बहुत सारे लोग का जीवन एक मिलावट
फिर वरुण गांधी दार्शनिक अंदाज में उतर आए और कहा कि राजनीति और जीवन में कुछ उसूल एक जैसे हैं, एक उसूल है रिश्तों को बनाना और एक रिश्ते को निभाना। और दूसरा ये के बात सच बोलना और सच होना। 
फिर अपनी पार्टी के ज़िम्मेदार नेताओं का नाम लिए बगैर उन्होंंने कहा बहुत सारे लोग का जीवन ही एक मिलावट है, एक झूठ है एक बनावट है। मेरा जीवन मेरी मां से है पर, मेरी मां ने अपने बारे में न सोचते हुए इस धरती मां के बारे में सोचा है। 

जन्मदिन पर लगाए पेड़ दें पानी
यही नही बल्कि वरुण गांधी ने पर्यावरण पर फोकस करते हुए लोगों से कहा के अपने-अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाए और उसे पानी दें। पालीथीन को पूर्ण रूप से नष्ट करे क्योकिं ये ज़हर है और गांवों के विकास पर इसका असर पड़ रहा है। सांसद ने कुछ जनसभाओं में पेड़ लगाकर लोगों को जागरूक किया। 
वरुण गांधी अपने दौरे में अलीगंज, गणेशगंज, बहमलपुर, विनायकपुर, मझली, सरकौडा, महाकाल मंदिर कुड़वार, सुरेशनगर, बहुबरा, अगई, देवलपुर, सोहगौली समेत अन्य गांवों में 
हां इसौली विधानसभा के लगभग दर्जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए।



जब हंसते हुए वरुण गांधी बोले डांट क्यों रही
जर्जर एएनएम सेन्टर
सरकौडा गांव में गीता मिश्रा सहित कई महिलाओं ने जर्जर एएनएम सेन्टर की मरम्मत व क्षेत्र में पेय जल व्यवस्था को लेकर बात की। तो वरुण गांधी हंसते हुए बोले डांट क्यों रही। वही एक बुजुर्ग महिला ने कहा के जब कहा है तो सुनें और ध्यान रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे