गोंडा:-छपिया से लखनऊ जाने के लिए मंगलवार से शुरू हुई सरकारी बस के छपिया पहुंचने पर मंदिर परिवार सहित क्षेत्रवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
मंदिर के कोठारी हरिस्वरूपानंद महराज ने बताया कि आजादी के सत्तर साल बीत जाने के बाद किसी भी मुख्यमंत्री ने इस पवित्र धरती का कोई विकास कार्य नहीं किया।सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया,गौरा विधायक प्रभात वर्मा व स्वामीनारायण मंदिर छपिया के कोठारी हरिस्वरूपानंद जी महराज द्वारा लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से हरी झंडी दिखाकर दो बसों को रवाना किया।बस के पहुंचने पर विधायक प्रभात वर्मा,स्वामी हरिस्वरूपानंद,पूर्व प्रमुख शैलेंद्र पांडेय,दिनेश शुक्ला,राकेश वर्मा,अभिमन्यु पटेल,माधवराम तिवारी,अयोध्या प्रसाद,उमेश पांडेय राजन सिंह सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर परिवहन विभाग के आरएम देवीपाटन मंडल प्रभाकर मिश्रा,एसएम रमेश कुमार, एआरएम बलरामपुर गोंडा परशुराम पांडेय,बीके वर्मा,अरुण भानु तिवारी,के एन चौधरी,संतराम ओझा,आर के दूबे उपस्थित रहे।
वीडियो

इस समय रवाना होंगी बसें
विधायक प्रभात वर्मा
विधायक प्रभात वर्मा ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए बसों के सौगात से सभी क्षेत्रवासी गदगद दिखाई पड़े।उन्होंने बताया कि पहली बस सुबह छह बजे छपिया से लखनऊ को बस रवाना होगी।जो लखनऊ दस बजे पहुंचेगी।दूसरी बस दोपहर एक बजकर तीस मिनट पर लखनऊ को निकलेगी।वहीं लखनऊ से एक बस सुबह छह बजे व दूसरी बस दोपहर डेढ़ बजे चलेगी।इस मौके पर विक्रम प्रसाद,अंकुश मिश्रा,दीपक,पिंटू,शैलेंद्र तिवारी,उमेश वर्मा,कमलेश पांडेय,कैलाश पांडेय,सुनील वर्मा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ