शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ।जेष्ठ माह के सातवें मंगलवार को अधिवक्ताओं द्वारा एनआईसी कार्यालय के बगल पवन पुत्र हनुमान जी की प्रतिमा के सामने देश की सुख शांति के लिए जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ल व पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र जेपी, अधिवक्ता मुक्कू ओझा, वकील परिषद के मंत्री नागेंद्र शुक्ला, जिला बार एसोसिएशन के मंत्री कमलेश शुक्ला, निशुल्क सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और अधिवक्ताओं ने हनुमान जी की आरती की । इस मौके पर शर्बत वितरण का आयोजन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया।
शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन लगभग 12:00 बजे से शुभारंभ किया गया जिसमें भारी संख्या में अधिवक्ता व वादकारीगण पहुच कर शरबत पिया, इसके उपरांत आयोजित आल्हा का भी अधिवक्ताओं व वादकारियों ने लुफ्त उठाया । इस मौके पर जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है । इस मौके पर पूर्व महामंत्री जे पी मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, मुक्कू ओझा, नीरज त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी एडवोकेट आदि का सराहनीय योगदान रहा । उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जूबाए के पूर्व प्रकाशन मंत्री राघवेंद्र सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष नीरज राय, पूर्व उपाध्यक्ष हरीश चंद्र शुक्ल, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्र, विनय सिंह, गुलजार अहमद, धर्मराज सिंह, पवन कुमार मिश्र, पीडी दुबे, विपेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, गौरव यादव, सैय्यद मासनून, प्रेम जीत सिंह संधू, चंद्रकांत यादव, विनोद कुमार, अनूप यादव, राजीव त्रिवेदी, रविंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र नाथ शर्मा, शिवेश शुक्ला, छात्र नेता प्रवीण चतुर्वेदी, हरीश शुक्ला, अरविंद पांडे, आलोक सिंह, राज कुमार सिंह, प्रमुख रूप से मौजूद रहे । कार्यक्रम में आए हुए सभी का धन्यवाद पूर्व महामंत्री जे पी मिश्रा ने किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ