Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बच्चे देश का भविष्य उन्हें बाल श्रम से बचाना होगा :मधु डोगरा



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  के तत्वावधान में विकासखंड पट्टी के ब्लॉक सभागार में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शिविर को संबोधित करते हुए मधु डोगरा न्यायिक अधिकारी/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं उन्हें बाल श्रम से बचाना होगा, भारत में बाल श्रम की समस्या दशकों से प्रचलित है भारत सरकार ने बाल श्रम की समस्या को समाप्त करने के लिए कदम उठाए हैं, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 23 खतरनाक उद्योगों में बच्चों के रोजगार पर प्रतिबंध लगाता है। भारत की केंद्र सरकार ने 1986 में बाल श्रम निषेध और नियमन अधिनियम पारित कर दिया है। इस अधिनियम के अंतर्गत बाल श्रम तकनीकी सलाहकार समिति नियुक्त की गई है, इस समिति की सिफारिश के अनुसार खतरनाक उद्योगों में बच्चों की नियुक्त निषिद्ध है, उन्होंने कहा कि गरीब बच्चे सबसे अधिक शोषण का शिकार होते हैं , गरीब बच्चियों का जीवन भी अत्यधिक शोषित होता है, छोटे-छोटे गरीब बच्चे स्कूल छोड़कर बाल श्रम हेतु मजबूर हैं , हमें उन्हें बाल श्रम से बचाना होगा , यह शिक्षित और जागरूक समाज के व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि उन्हें बाल श्रम से बचाएं ।इस अवसर पर विनीत कुमार सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कहा कि भारत की बात करें तो सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2 करोड़ व अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार लगभग 5 करोड़ बाल श्रमिक हैं , इन बाल श्रमिकों मे से 19 प्रतिशत के लगभग घरेलू नौकर हैं, ग्रामीण और असंगठित क्षेत्रों में तथा कृषि क्षेत्र से लगभग 80 प्रतिशत जुड़े हुए हैं हमें ऐसे बच्चों को बाल श्रम से बचाना होगा , उन्हें शिक्षा के अधिकार से जोड़ना होगा । जिससे वह शिक्षित होकर अपने लिए सुनहरे भविष्य का निर्माण कर पाएंगे ।इस अवसर पर  आस ज्योति फाउंडेशन  की सचिव  ज्योति  ने कहा कि  बाल श्रम की समस्या  जड़ से समाप्त होना  अति आवश्यक है ।कार्यक्रम में अजीत प्रताप सिंह तहसीलदार पट्टी ने कहा कि बाल श्रम की समस्या किसी भी देश व समाज के लिए घातक है । कार्यक्रम में डॉ महेंद्र सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि बाल श्रम पर पूर्णतया रोक लगनी चाहिए ।
शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वनाथ त्रिपाठी ने बाल अधिकारों पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता इंद्र प्रसाद तिवारी ने प्राधिकरण के कार्यों एवं कौन लोग सहायता ले सकते है इस पर चर्चा किया ।कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश पांडे ने किया एवं आभार निरंजन प्रकाश तिवारी ने ज्ञापित किया ।इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह प्रमुख पट्टी , मंगरु सिंह सहायक विकास अधिकारी पंचायत पट्टी, डॉ नितेश तिवारी, अशोक श्रीवास्तव , विनय पांडे, रामलाल सरोज , आनंद पांडे, अजीत गुप्ता , अनिल तिवारी , फातिमा बेगम, अजय पाल, मनोज मिश्रा, रवीन्द्र मौर्य , विनोद मिश्रा, राम अकबाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे