सुनील उपाध्याय
बस्तीः विश्व योग दिवस पर 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिये राष्ट्रीय सांयोजक एवं एक्यूप्रेशर विधा के विशेषज्ञ डा. नवीन सिंह सदर विधायक दयाराम चौधरी से उनके विकास भवन स्थित आवास पर मिले। डा. सिंह ने जनपद मुख्यालय पर आयोजित होने वाले योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहने का आग्रह किया। सदर विधायक ने डा. सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि योग हर व्यक्ति को दिनचर्या में शामिल करना चाहिये। यह जीवन जीने की कला तो सिखाता ही है, व्यक्ति को निरोगी भी बनाता है। इस अवसर पर डा. सिंह ने विधायक को योग की अभ्यास पुस्तिका भी भेंट की। मौके पर जिला संयोजक डॉक्टर सौरभ तुलस्यान एवं मुख्य योग शिक्षक सुभाष चंद्र आर्य, डॉक्टर जेपी सिंह एवं डॉ मोहम्मद शकील मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ