Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खानापूर्ति रही हयातनगर में आयोजित चौपाल



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद: रूदौली विकास खंड के ग्राम पंचायत हयात नगर  में आयोजित चौपाल जिम्मेदारों के नदारद रहने के कारण महज खानापूर्ति तक सीमित रही।अधिकारियो के न पहुँच पाने के कारण फरियादियो को मायूस होकर लौटना पड़ा।
गौरतलब है कि ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामसभा में चौपाल का आयोजन होना है।जहाँ  जनप्रतिनिधि व् तहसील प्रसासन के अधिकारियो की मौजूदगी होना अनिवार्य है। जिसमे रविवार को हयातनगर में आयोजित चौपाल में उपजिलाधिकारी रूदौली व् खंड विकास अधिकारी रूदौली द्वारा फरियादियो की समस्या सुनकर निराकरण के लिए नामित किया गया था।लेकिन मौके पर  नामित अधिकारी नहीं पहुँचे जिससे ग्राम स्वराज अभियान की खाना पूर्ति रही।  जनप्रतिनिधि में भाजपा के पूर्व विधायक राम देव आचार्य ही ग्रामीणो कि समस्या सुनकर निराकरण के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को अवगत करने के कहा। ग्राम चौपाल में सबसे ज्यादा समस्या राशन कार्ड को लेकर ग्रामीणो अपनी बात रखी जिसमें एक दर्जन लोगों ने राशन कार्ड नहीं होनी की बात विधायक से कही जिस पर पूर्ति विभाग के कोई अधिकारी नही मौजूद होने पर  आज के चौपाल के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने जिला फैजाबाद व सरकार पहुँचने की बात कही तथा उन्होंने कहा कि सरकार कि जो मंशा पर पानी फेरने का काम यही अधिकारी कर रहे जिससे जनता को केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य तथा योजना को जानकारी नहीं दी मिल पा रही जिस के कारण ही आम जनता को लाभ ही नहीं मिलता है। ग्राम स्वराज अभियान के चौपाल में  दो क्षेत्रीय लेखपाल राम हिमालय तिवारी , फकीरे प्रसाद,आँगनबाडी सुपरवाइज़र,   विजली विभाग के सम्बिदा कर्मचारी,  कृषि विभाग  की उपस्थिति थे क्षेत्रीय लेखपाल  के सहारे चौपाल की औपचारिकता पूरी कर ली गई वही काफी संख्या में ग्रामीणो उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे