डॉ ओपी भारती
वजीरगंज- गोंडा ।क्षेत्र के अशोकपुर खोखिया में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में बरामद कच्ची शराब , लहन व बनाने के उपकरण के मामले में अन्ततः पुलिस को मुकदमा लिखना पड़ा। गत दिनों नवागत जिलाधिकारी से उक्त गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनने की शिकायत की गयी थी। जिसमे जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी तरबगंज को कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। जिसके अनुपालन में क्षेत्राधिकारी कृष्णचन्द्र सिंह ने शनिवार देर शाम को स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी की थी। जहां 4 भठ्ठी ,150 क्विंटल लहन व 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई थी। किन्तु स्थानीय थाने पर इस संदर्भ का कोई मुकदमा नही पंजीकृत किया गया था। जिसकी सूचना क्षेत्राधिकारी को हुई ।उन्होंने वजीरगंज पुलिस की हठधर्मिता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने का कड़ा निर्देश दिया। 24 घंटा बीतने के बाद जिस पुलिस को आरोपी नही मिल रहे थे, वहीं चार आरोपी भी नामजद हुये। जिसमें जिलाजीत ,फूलचंद,राजकुमार,राजेश के विरुद्ध रविवार शाम को आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ