अमरजीत सिंह
फैजाबाद :नेशनल हाइवे पर कार व ऐम्बुलेंस की टक्कर मे पॉच की हालत गम्भीर सूचना पर पहुची ऐम्बुलेंस चालकों ने तीन को सीएचसी ले गये जबकि एक को ड़ायल 100 की गाड़ी ने अस्पताल पहुचाया चौकी प्रभारी बिलंम्ब से पहुचने की बात व्यापक चर्चा में थी
प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो बुधवार शाम लगभग साढ़े छः बजे पटरंगा थाना क्षेत्र हाइवे चौकी के चन्द्र कदम दूरी पर फैजाबाद की तरफ से लखनऊ जा रही कार यूपी 50 एए 3357 आन्यत्रिंत होकर डिवाइडर से टकरा गयी तभी पीछे से आ रही ऐम्बुलेंस यूपी 33 एटी 2928 भी कार में टकरा गयी जिसमें कार चालक अली निवासी रैनापार आजमगढ़ व एक अन्य घायल हो गये जबकि कार मे बैठे गोलू सिंह बेहोश हो गये दूसरी तरफ ऐम्बुलेंस पर तीन लोग सवार थे जिसमें दोनो की हालत निराशा जनक बताई जाती है
वही सूचना पर ऐम्बुलेंस 108 पहुची तब तक वहा पर स्थानीय पुलिस नही पहुच सकी थी लोगो को अस्पताल ले जाते समय वहा पर चौकी प्रभारी घटना स्थल पर पहुचे तब तक ऐम्बुलेंस चार लोगों को लेकर जा चुकी थी बाकी एक को डायल 100 की गाड़ी ले गयी इस बाबत मे थानाध्यक्ष बिर्जेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी हुई है पॉच लोग घायल है पर जल्द बाजी मे किसी का नाम नही मिल सका घायलों की सीएचसी मवई भेजा गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ