Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देश की गंगा जमुनी तहजीब रहे बाकी: मौलाना तौसीफ


सुल्तानपुर. अलविदा जुमे के मौके पर गोसाईगंज के जिलवा हयात नगर की मस्जिद में मौलाना तौसीफ हुसैन जैनबी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 
जो ताकतें देश के अमन शान्ति को बिगाड़ ने एवं देशको बांटने में लगे हैं उनके खिलाफ हमें एक होना पड़ेगा। क्योंकि हमारा देश अमन का गवाह है।  

मौलाना ने नमाज में हिन्दुस्तान में अमन और शान्ति के लिए दुआ की। उन्होंंने बैतुल मुकद्दस जो इसराईल हुकूमत के कबजे में है उसको आजाद कराने के लिए लोगों से एक होने का आहवाहन किया। 
मौलाना ने कहा कि आयतुल्लाह खुमैनी ने दुनिया के सारे मुसलमानों से कहा था कि हर साल रमजान के अन्तिम जुमा को बैतुल मुकद्दस की आजादी के लिए यौमे कुद्स के नाम से प्रदर्शन किया जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे