Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डॉ.अंजना सिंह को दुबई में किया जायेगा सम्मानित


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । बद्री नारायण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन सकरौली मादूपूर प्रतापगढ़ की प्रबंधक  डॉ0 अंजना सिंह सेंगर को यूएई (दुबई) में साहित्य क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान समारोह दिल्ली की प्रसिद्ध संस्था भारत निर्माण द्वारा वाणिज्य दूतावास के सहयोग से दूतावास ऑडीटोरियम  में दिनांक 16 जून 2018 को आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत (कौंसल जनरल) विपुल जी, डॉ0 अंजना सिंह को साहित्य के लिए भारत निर्माण लिटरेरी एक्सेलेंस अवार्ड से सम्मानित करेंगे। जो कि हमारे प्रतापगढ़ के लिए गर्व की बात है ।  डॉ0 अंजना सिंह सिंह जिले के  बहुंचरा गांव निवासी ( जिलाधिकारी अलीगढ़ )  चंद्रभूषण सिंह की धर्मपत्नी है। भारत निमार्ण संस्था विगत 37 वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लिए देश व विदेश में अति प्रशंसनीय कार्य कर रही है। संस्था के संयोजक रवींद्र भंडारी द्वारा यह जानकारी साहित्यकार डॉ0 अंजना सिंह सेंगर को प्रदान की गयी है।  बहुंचरा गांव की प्रधान श्रीमती सुमन सिंह , संस्कार ग्लोबल स्कूल टेउंगा की प्रधानाचार्य स्मृति सिंह ने जिले के लिये गौरव बताते हुये बधाई दी है । प्राचार्य डॉ.तीर्थराज पाण्डेय ,संजय सिंह , अभिमन्यु सिंह , विनय सिंह ,रंजन सिंह ,धनंजय प्रताप सिंह , रवि प्रकाश सिंह चन्दन , डॉ.अनूप सिंह , डॉ. रवि प्रताप सिंह , विपुल सिंह , डॉ.राहुल सिंह , सुमित यादव , फौजदार सिंह , धनंजय सिंह , चंद्रशेखर शुक्ल, रवि मिश्र ,  अजय सिंह , अमित सिंह , भुवनेश सिंह, रचना सिंह , बृजेश गुप्ता, राजीव यादव , प्रवीण कुमार , शैलेन्द्र सिंह , निम्मो श्रीवास्तव , शिखा श्रीवास्तव ,अनामिका मिश्रा आदि लोगों ने भी बधाई और शुभकामनाएँ दी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे