Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुबौलिया मे क्रिकेट टुनामेन्ट मे पिपरी ने नटवाजोत को दी करारी शिकस्त


सुनील उपाध्याय
बस्ती :दुबौलिया के पिपरी में चल रहे क्रिकेट टूर्मामेन्ट के क्रम में कल का फाईनल मैच पिपरी और नटवाजोत के बीच में खेला गया, नटवाजोत की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और बल्लेबाजी करते हुए 129 रन पर आलआऊट हो गये । जवाबी बल्लेबाजी में पिपरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 3 ओवर रहते जीत दर्ज कर ली ।पिपरी की तरफ  से सूरज सिंह, चँचल  सिंह नें शानदार बल्लेबाजी और अनिल, सूरज ,चन्दू ,पंकज ने शानदार गेंदबाजी के दम पर खिताब अपने नाम किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साँसद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया ।मैन आफ द मैच  और मैन आफ द टूर्मामेन्ट सूरज सिंह , अँम्पायर अमित यादव , अश्विनी यादव , कमेन्टेटर सन्तोष गिरी ,अमरपाल ,,,कार्यक्रम के आयोजक मण्डल की तरफ से युवा भाजपा नेता कृष्ण मुरारी उपाध्याय सोनू ने विजयी टीम को बधाई देते हुए आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।इस दौरान युवा भाजपा नेता अम्बरीश त्रिपाठी,सुधीर सिंह, टीम के कप्तान आदित्य चौधरी, सुनील पाण्डेय,बन्टी उपाध्याय, आशीष, लल्लू सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे