अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद :पटरंगा थाना अन्तर्गत धमौरा गांव के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया।इस हादसे में पल्सर बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हैरत तो इस बात की है।घटना के लगभग दो घंटे बाद पहुंची पटरंगा पुलिस बला को टालने के लिये घायल के साथ मृतक के शव को भी उपचार के लिये जबरन सीएचसी पहुंचाया।इस बावत पटरंगा थाने के एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया मृत्यु की पुष्टि केवल डॉक्टर ही कर सकता है।पुलिस नही।
बताते चले कि पल्सर बाइक पर सवार दो लोग अलियाबाद से अपने घर टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खेतासराय जा रहे।कि रास्ते मे पटरंगा थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव समीप अलियाबाद रौजागांव लिंक मार्ग से सामने जा रहे खड़खड़ा में जाकर टकरा गए।हादसे में पलसर पर सवार ग्राम खेतासराय थाना टिकैतनगर जिला बाराबंकी निवासी सोनू पुत्र राजकुमार उम्र 25 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि पल्सर बाइक पर पीछे बैठे रहे इसी गांव के चुनमुन पुत्र रामदीन गौतम उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक के परिजनों का आरोप है कि सूचना के दो घंटे बाद पहुंची।पटरंगा पुलिस सोनू के शव को भी घायल चुनमुन के साथ उपचार हेतु सीएचसी मवई भेज दिया।इन्होंने बताया कि खड़खड़ा पर टीन सरिया लदा हुआ था।जो पटरंगा थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव निवासी तुफैल चला रहे थे।जिन्हें वहां खड़े कुछ लोगों ने मौके से भगा दिया।पटरंगा एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि खड़खड़ा को हिरासत में ले लिया गया है।चालक फरार है।दोनों लोग घायलावस्था में सीएचसी मवई पर भेजवाया गया है।मौत की पुष्टि डॉक्टर करता है पुलिस नही।रही बात देर से पहुंचने की तो जब सूचना मिली तब हम सभी पहुंचे।कहना गलत न होगा कि पटरंगा पुलिस व जनता के बीच कैसा सम्बन्ध है ये घटना उसका उदाहरण है।क्योंकि घटना के समय वहां भारी भीड़ थी।बावजूद पुलिस दो घंटे बाद पहुंची


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ