Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खनन माफिया ने किया रालोद नेता का अपहरण


 अमरजीत सिंह 

फैज़ाबाद:रुदौली तहसील क्षेत्र के कैथी नूरगंज घाट के खनन माफिया ने अवैध खनन का विरोध करने वाले रालोद नेता बलराम यादव का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया।अपहरण की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में पुलिस सक्रिय हो गई।रालोद नेता ने चलती गाड़ी से कूदकर जान बचाई और वे भाग कर बैंक में घुस गए।रालोद नेता की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक सप्ताह पहले कैथी नूरगंज घाट पर रालोद नेता महंगूपुरवा निवासी बलराम यादव का विवाद हो गया था।विवाद के पीछे अवैध खनन व रॉयल्टी का प्रकरण बताया जा रहा है। विवाद के बाद दोनों पक्षों में कोतवाली में सुलह हो गई थी।घटना से खार खाए खनन माफिया ने गुरुवार की सुबह घटना को अंजाम दिया।श्री बलराम का आरोप है कि खनन के धंधे से जुड़े नैपुरा गांव निवासी रामभवन यादव ने गुरुवार की सुबह भेलसर चौराहे पर बलराम यादव को फोन कर बुलाया।बलराम के पहुंचने पर पहले से खनन माफिया मौजूद थे।
बलराम अपनी बाइक से ज्यों ही उतरे,खनन माफियाओं ने असलहे के दम पर जबरदस्ती अपने वाहन में बैठा लिया।गाड़ी पर बैठा कर माफिया लखनऊ की तरफ जाने लगे।रालोद नेता ने थोड़ी दूर पर गेट खोलकर चलती गाड़ी से कूद गए और पैदल भागने लगे।उन्होंने भेलसर स्टेट बैंक में घुसकर अपनी जान बचाई।यह गतिविधि स्टेट बैंक के कैमरे में कैद भी हुई।देर शाम पुलिस ने बलराम यादव की तहरीर पर खनन माफिया रामभवन यादव,अरुण तिवारी, अरविंद तिवारी, दीपक सिंह,अवधेश सिंह, राजू सिंह निवासी मिल्कीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह, यादव ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे