Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पात्रता सूची में ग्राम प्रधान व् कोटेदार की बहू का नाम शामिल होने पर पात्रता की श्रेणी पर लगा प्रश्न चिन्ह


 अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद:विकास खण्ड रूदौली के ग्राम हरिहरपुर बलैया निवासी अयाज़ अहमद एड्वोकेट ने पात्रगृहस्ती की पात्रता सूची में तमाम पात्रों का नाम न शामिल होने व् मौजूदा प्रधान व् कोटेदार की बहू का नाम शामिल होने की शिकायत उच्च अधिकारियों से करके जाँच कर कार्यवाही की मांग की है।
श्री अयाज़ ने अपने पत्र के साथ पात्रता सूची भी संलग्न की है जिसमे क्रमांक 4 पर आरती यादव का नाम व् क्रमांक 162 पर लीलावती का नाम अंकित है।श्री अयाज़ का आरोप है कि क्रमांक 4 पर अंकित आरती यादव कोटेदार की बहू तो है ही साथ साथ इनके पति दीपक कुमार दुबई में कमाई भी कर रहे वहीँ ग्राम प्रधान ने अपना नाम शामिल कर ग़रीबो के हक़ पर डाका डालने का काम किया है।उन्होंने पूरे मामले की जाँच कराके दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की भी मांग की है।उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि कोटेदार रामकली की मनमानी से ग्राम वासी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोटेदार की मनमानी की वजह से ग्राम वासियो को दूसरी ग्राम सभा नेवाती राशन लेने जाना पड़ रहा है।जो लगभग 3 कि0मी0  दूर पड़ता है।कोटेदार से पूछे जाने पर की किसके आदेश से ग्राम सभा हरिहरपुर का राशन नेवाती में बांटा जा रहा है कोटेदार ने बताया कि सप्लाई इंस्पेक्टर के आदेश पर बांटा जा रहा है।आरोप है कि जब इसकी शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी से की गई तो जिला पूर्ति अधिकारी ने बिना जांच के पैसे लेकर मनगढ़ंत रिपोर्ट लगा दी।कोटेदार व सप्लाई इंस्पेक्टर की मनमानी व मिली भगत के कारण ग्राम वासियो को दूसरे ग्राम सभा नेवती राशन लेने जाना पड़ रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे