अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:विधानसभा क्षेत्र रूदौली के बाढ़ प्रभावित गांव बरई मजरे कैथी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आयोजित चौपाल में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी शिकायते सुन सम्बंधित अधिकारियो से समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए है।
गुरुवार शाम सात बजे पहुँचे प्रदेश सरकार के औधोगिक विकास मंत्री व् ज़िले के प्रभारी मंत्री ने विधायक राम चन्द्र यादव व् भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करने के उपरांत प्रदेश सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ के बारे में सीधे ग्रामीणों से जानकारी हासिल की।चौपाल में भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास,बृद्धावस्था,विकलांग,विधवा पेंशन व् स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शौचालयो के निर्माण से सम्बंधित जानकारी हासिल की।वर्षो से विकास से वंचित घाघरा नदी के किनारे बसे लगभग दर्जनों गांवो में सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने के सवाल पर प्रभारी मंत्री ने बताया कि बाढ़ की समस्या को झेल रहे इस क्षेत्र के ग्रामीणों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी संबेदंशील है। घाघरा के किनारे बसे गांवो में मुलभूत सुबिधाओं के साथ ही प्रभावित 611 परिवारों की सूची बन चुकी है ऐसे परिवारों को प्रधान मंत्री आवास के साथ ही प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन,सार्बजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी प्राभावितो को राशन की उपलब्धता,प्रभावित गांव में विद्युतीकरण सहित विभिन्य योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो चूका है।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय"बादल"मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ "बाबा",बीकापुर विधायक शोभा सिंह,अभिषेक मिश्रा,कृष्ण कुमार पांडेय,जिलाधिकारी फ़ैजाबाद अनिल पाठक,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मनोज कुमार,मुख्य विकास अधिकारी अक्षय कुमार त्रिपाठी,पशु चिकित्साधिकारी अनुज सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ