गोण्डा: विधुत विभाग के लापरवाही के चलते अधेड़ की असमयिक मौत हो गयी , मौत की सुचना से परिजनों में कोहराम मच गया |
पढ़िए पूरा मामला
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्सरा आज्ञाराम के मजरे तिलकपुर गांव निवासी भैरव प्रसाद (उम्र52वर्ष) पुत्र रिबई शुक्रवार देर शाम साईकिल से सब्जी खरीद कर वापस अपने घर आ रहा था घर पहुचने से पूर्व गाँव को आपूर्ति होने वाली सप्लाई का ग्यारह हजार वोल्ट विधुत पोल के स्टे में करंट उतर रहा था और अनजाने में भैरव की साईकिल स्टे में छू गयी जिससे सायकिल सवार भैरव की मौके पर मौत हो गयी।
पूरी रात पोल के पास पड़ा रहा शव
मृतक भैरव पूरी रात पोल के स्टे पर सायकिल सहित पड़ा रहा सुबह हुई तब राहगीरो ने देखा घरवालो को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार चौहान ने राजस्व व पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पा कर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया। वही प्रभारी हल्का लेखपाल मैताब ने रिर्पोट बना कर राजस्व विभाग को भेज दिया है।
ट्रक चला कर भरण पोषण करता था मृतक
मृतक ट्रक चला कर व तीन बीघा कृषि पट्टा से अपने परिवार का जीवन यापन करता था। परिवार में संतोष कुमार (20वर्ष) व एक लड़की सुमन (32वर्ष)(विवाहित) व एक बूढी माता है। मृतक के पत्नी की कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो गयी थी।घटना को लेकर मृतक की माता वंशराजी ने पुलिस को तहरीर दी है।
झाँकने तक नहीं गए विधुत अधिकारी
विधुत विभाग के लारवाही से भले ही भैरव की मौत हो गयी लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से मुह छिपाते हुए विधुत विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर झाँकने तक नहीं गया जिससे विधुत विभाग के प्रति ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेजा गया और मृतक के माता ने तहरीर दिया है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ