Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रुदौली के कामगार की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत,कोहराम


अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद:रुदौली के कामगार की सऊदी अरब में गुरुवार की रात एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।रात में फोन से मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नज्जू पुरवा मजरे महमूदमऊ गांव निवासी सगीर अहमद का पुत्र अबूबकर(26)ड्राइवर के बीजा पर दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब गया था।वहां वह कार चालक के रूप में एक शेख के यहां नौकरी कर रहा था।गुरुवार की रात वह कार लेकर जा रहा था।कि अचानक उसकी कार की टक्कर डम्फर से हो गई।इस हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
दो वर्ष पूर्व ही अबूबकर की शादी हुई थी।उसके आठ माह की मासूम बच्ची भी है।पिता सगीर का कहना है।अबूबकर विदेश में  ही था जब उसकी पुत्री का जन्म हुआ।उन्होंने बताया कि अबूबकर जब भी घर फोन करता तो अपनी बच्ची के बारे में जरूर चर्चा करता।दो माह बाद उसे घर आना था।वह बच्ची के दीदार को लेकर काफी उत्सुक था।पर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।यह सब सोंचकर 
माता पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
अबूबकर की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर सुनकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके घर पर तांता लग गया।दिलासा के बोल भी उन्हें कांटे की तरह चुभ रहे हैं।पिता सगीर का कहना है।कि अबूबकर जब पहली बार विदेश गया था।तो लगभग 5 वर्ष बाद अपने वतन लौटा था।इस बार बाहर जाने से पहले उसकी शादी हो गई थी।और उसके जाने के बाद एक बच्ची पैदा हुई।जो अब लगभग 8 माह की हो गई।अबूबकर ने अपनी बच्ची का दीदार तक नही किया।अबूबकर के भाई अजीजुर्ररहमान ने बताया की शव का अंतिम संस्कार सऊदी अरब में किया जायेगा।परिवारीजनों को अबूबकर के अंतिम दर्शन भी नही होंगें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे