गोण्डा: पुलिस अधीक्षक गोण्डा लल्लन सिंह के निर्देश पर मनकापुर पुलिस ने एक नामजद व पांच-छः अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मार-पीट घर में घुसकर तोड-फोड व दलित एक्ट का विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज किया है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचपुती जगतापुर के मजरे कट्टीया गांव निवासी संगम लाल पुत्र राम जियावन पुलिस अधीक्षक गोण्डा लल्लन सिंह को शिंकायती पत्र में कहा है कि ग्राम सभा के मजरे कोल्हारगांव निवासी दीपक सिंह पुत्र सालिक सिंह जो दबंग किस्म व असरदार व्यक्ति है और पीडित के भाई व पत्नी से बराबर बेगारी का काम कराते थे। बीते गुरूवार के दिन में लगभग एक बजे विपक्षी अपने साथियो के साथ सहन दरवाजे पर जाति सूचक गालिया देने लगे। तब पीडित घर से बाहर निकला गाली-गुप्ता न देने को कहा इतने में बेगारी करने न करने की बात कही। इतने पर विपक्षी घर में घुस कर पीडित को जमीन पर गिरा कर मारने-पीटने लगे। शोर-शराबा सुनकर पत्नी उर्मिला भाई रमेश व लड़की रेनू बीच-बचाव के लिये दौडी। इसी दौरान पत्नी व लडकी से शारीरिक छेड-छाड करते हुए जान-माल की धमकी दिया। हो-हल्ला होने पर गांव वालो के आ जाने पर भाग गये। मामले में पुलिस ने एक नामजद व पांच-छः के विरुद्व विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है।वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी साहब कर रहे है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ