Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवक का अपहरण कर बेखौफ हत्यारों ने मारपीटकर की निर्मम हत्या


बाग मे शव बरामद होने से मचा हडकम्प, अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज 
 शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली की नाक के नीचे अझारा गांव मे युवक की बेखौफ हत्यारों ने निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने मृतक के शव का दो डाक्टरो के पैनल के साथ बीडियोग्राफी के जरिये पीएम कराने के कोतवाली को निर्देेश दिये ।लालगंज  कोतवाली के टाउन एरिया क्षेत्र के अझारा वार्ड के निवासी ओमप्रकाश मिश्र के पुत्र रीतेश उर्फ सज्जन (28) का रक्तरंजित शव शनिवार को गांव से कुछ दूर अझारा-केशवपुर मे विश्वनाथ सिंह की बाग मे बरामद होने से इलाके मे हडकम्प मच गया। मृतक रीतेश बीती शुक्रवार की शाम घर से मवेशी चराने निकला था। देर शाम उसके मवेशी तो वापस घर पहुंच गये किंतु रीतेश का कुछ पता नहीं चल सका। परेशान परिजन ग्रामीणों के साथ पूरी रात मृतक की आस पास इलाके मे खोजबीन करते रहे किंतु शुक्रवार की सुबह तक उनके हाथ नाकामी ही लगी। परिजन मृतक के मोबाइल फोन के बंद होने से भी परेशान हो उठे थे। इस बीच परिजनों ने रिश्तेदारी मे भी फोन कर मृतक का पता लगाने का भरसक प्रयास किया किंतु उसका कोई अतापता नहीं चल सका। पूर्वान्ह मृतक युवक चचेरे भाई विमल कुमार मिश्र ने कोतवाली मे उसके लापता होने की तहरीर सौंपी। अभी पुलिस परिजनों से लापता युवक के बारे मे जानकारी जुटा ही रही थी कि अचानक दिन मे करीब एक बजे बाग मे एक शव मिलने की सूचना आ गई। आननफानन मे परिजन व कोतवाल गया प्रसाद शुक्ल फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे तो शव देखते ही परिजन विलाप करने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर अझारा तथा केशवपुर के साथ आसपास के गांव से भारी तादात मे भीड जमा हो गयी। युवक की हत्या की खबर घर पहुंचते ही उसकी मां व बहन भी घटनास्थल पर आ पहुंची तथा शव के पास दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगी। मृतक युवक के गले पर फन्दे का नीला निशान व सिर के पिछले हिस्से मे खून टपक रहा था। वहीं शव के पास ही मृतक का एक बंद मोबाइल फोन बरामद हुआ जबकि दूसरा फोन उसकी जेब से मिला। ऐसे मे हत्यारो द्वारा उसे कब्जे मे लेने के बाद मारपीट तथा गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की जाने लगी। इधर युवक की हत्या से आक्रोशित परिजनो व ग्रामीणों ने पुलिस को शव ले जाने से मना कर दिया। माहौल तनावपूर्ण होने की जानकारी पाते ही सीओ ओपी द्विवेदी भी भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये। ग्रामीण घटना के खुलासे व हत्यारोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े दिखे। सीओ ओपी द्विवेदी ने परिजनों को घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन देकर शव को किसी तरह कोतवाली भेजवाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व एमपी प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल भी घटनास्थल पर पहुंचे और विधायक मोना तथा प्रमोद की ओर से परिजनों को ढ़ाढस बंधाया। पुलिस ने कोतवाली मुख्यालय पर शव का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर मृतक युवक के चचेरे भाई विमल कुमार मिश्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। कोतवाली क्षेत्र मे हत्या की जानकारी मिलते ही जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी शिवाजी शुक्ल भी कोतवाली पहुंचे तथा घटना के खुलासे को लेकर कोतवाल को अल्टीमेटम दिया। एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मृतक के पीएम को दो डाक्टरों के पैनल के साथ वीडियोग्राफी के तहत कराये जाने की सीएमओ को रिर्पोट भेजे जाने के निर्देश दिये। हालंाकि युवक की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिर भी घटना को लेकर पर्दे के पीछे लोग दबी जुबान से आशनाई की चर्चा करते देखे सुने जा रहे थे। 
बेटे की मौत पर बिलखती मां व बहन

मां और बहन का बिलाप देख भर आयी लोगों की आंखे

मृतक रीतेश ओमप्रकाश मिश्र के तीन बेटो मे सबसे छोटा था। पिता ओमप्रकाश तथा दोनो भाई अभिषेक व पवन कारोबार के सिलसिले मे बाहर रहते है। घर मे मृतक मां सुषमा तथा अपनी एक बहन के साथ रहा करता था। परिजन जहां अपनी किसी से दुश्मनी नहीं आंक रहे वहीं ग्रामीण भी मृतक के मिलनसार स्वभाव की चर्चा करते देखे गये। घटनास्थल पर मृतक की मां और बहन का विलाप देखकर मौजूद लोगों की आंखे भी भर आई। ऐसे मे युवक की हत्या के कारण को लेकर परिजन अभी भी कुछ भी बोलने की स्थिति मे नहीं देखे सुने गये। 
फ़ाइल फोटो :मृतक रीतेश मिश्र

खाकी के लिये चुनौती बनी रीतेश की हत्या का खुलासा
रहस्यमय कारणों के बीच रीतेश की हत्या को लेकर पुलिस ने उसके पास से बरामद दोनो मोबाइल नंबरो को सर्विलांस के लिये भेजा है। पुलिस अभी इस बिंदु का खुलासा करने मे जुटी है कि आखिर मृतक युवक से आखिरी कॉल पर किसकी बात हुई होगी..? वहीं सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की दो टीमो का गठन कर हत्याकांड के आरोपियो तक पहुंचने की मशक्कत भी खाकी कर रही है। अभी तक इस ब्लाइन्ड मर्डर के पुलिस को प्रारंभिक क्लू जरूर नहीं मिले है पर परिजनो की पुलिस के साथ गोपनीय आशंका के बूते वह शीघ्र हत्याकांड के खुलासे का दावा भी ठोक रही है। यह बात दीगर है कि खाकी कब तक इस हत्याकांड का राजफाश कर पायेगी और सही मुलाजिमो पर उसका शिकंजा कसेगा।  
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे