Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रोडवेज की टक्कर से डाककर्मी की मौत


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। रोडवेज बस की टक्कर से शनिवार को डाककर्मी की दुर्घटना मे दर्दनाक मौत हो गयी। जिले के लालगंज कोतवाली के हण्डौर के चंदरौटन का पुरवा निवासी उमानाथ तिवारी (60) डाककर्मी थे। सुबह उमानाथ घर से साईकिल द्वारा डाकबही बांटने पड़ोस के बासूपुर गांव गये थे। करीब ग्यारह बजे घर लौटते समय लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर हण्डौर के पास लालगंज से प्रतापगढ़ जा रही तीव्र गति से रोडवेज यात्री सेवा ने साईकिल सवार डाककर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना होते ही हण्डौर मोड पर मौजूद लोग दौडे तब तक चालक यात्री सेवा को छोड़कर मौके से फरार हो गया। इधर जानकारी होते ही परिजन चुटहिल उमानाथ तिवारी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रोडबेज बस को कब्जे मे लेकर कोतवाली ले आयी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे