योजनाओ के समीक्षा के दौरान पसीने से तर हुए अधिकारी
गोंडा : ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार के शाम माथेपुर गांव मे आयोजित चौपाल मे राशन वितरण न होने और विद्युतिकरण का मामला गरम रहा। मंत्री रमापति शास्त्री से लोगो गांव मे कोटेदार द्वारा खाधान्न न बांटे जाने की जमकर शिकायत की। योजनाओ के समीक्षा के दौरान मंत्री के सख्त तेवर से कई अधिकारीयो के पसीने छूट गए।
गांव के प्राथमिक पाठशाला प्रांगण मे आयोजित चौपाल मे पहुँचे कैबिनेट मंत्री का ग्राम प्रधान और पार्टी पदाधिकारीयो ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जुटे जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा की केन्द्र की मोदी सरकार 2022 तक पूरे देश के हरेक गरीब परिवारो को पक्का मकान, शौचालय, बिजली, शौचालय जैसी मूलभूत जरूरतो को पूरा करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य मे भाजपा द्वारा चलाई जा रही ग्राम स्वराज अभियान मे लक्षित ग्रामोदय और अन्तोदय के लिए संचालित दस योजाओ पर विस्तार से चर्चा करते हुए श्री शास्त्री ने विभिन्न योजनाओ मे लाभार्थियो के चयन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नियमित गांवो मे शिविर लगाने का निर्देश दिया। चौपाल से पूर्व मंत्री ने विद्यालय परिसर मे पौधरोपण भी किया। जन सम्पर्क अधिकारी वेद प्रकाश दुबे ने प्रधानमन्त्री आवास समेत कई योजनाओ मे अधिकारीयो के शिथिलता पर नाराजगी जताई।
उपस्थित अधिकारीयो मे उप निदेशक कृषि मुकुल तिवारी, उप निदेशक समाज कल्याण अरून पाण्डेय,जिला कार्यक्रम अधिकारी दीलिप पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार, सीओ तरबगंज के सी सिंह, बीडिओ शिवाकान्त मिश्रा,अधीक्षक सीएचसी डा अमित कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डा आर एस मिश्रा, जेई विद्युत ए के पाण्डे, मोहम्मद अफाक,शंकर भगवान यादव,सत्यदेव तिवारी और पार्टी पदाधिकारीयो मे अनुपम मिश्रा, कमलेश पाण्डे, जगदम्बा पाण्डे, अनूप सिंह,सत्य नाथ मिश्रा, सत्य प्रकाश तिवारी,बिनोद सिंह, राज करन सिंह, राम चन्दर सिंह, राज कुमार यादव रहे।
सैकङो लाभार्थियो को मिला स्वीकृति पत्र
माथेपुर मे चौपाल के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा 19 महिलाओ को वृद्धावस्था पेन्शन और आठ महिलाओ को विधवा पेन्शन के स्वीकृति का प्रमाण मंत्री रमापति शास्त्री के हाथो वितरित कराया गया। उज्जवला योजना मे पांच महिलाओ के गैस कनेक्शन के कागजात और सिलिण्डर व चूल्हे वितरित किए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत बीस लाभार्थियो को प्रोत्साहन राशि का चेक सौपा गया।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ