डॉ ओपी भारती
गोंडा :- वजीरगंज क्षेत्र के गढ़ी में शुक्रवार शाम एक मजदूर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।मृतक के भाई ने पांच व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
मृतक पंकज सिंह(28) के भाई रोहित सिंह द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार उसका भाई शुक्रवार को गढ़ी के विजय सेन सिंह के यहां मजदूरी करने गया था।अज्ञात व्यक्ति द्वारा शाम 5 बजे घर पर सूचना मिली कि मैं तुम्हारे भाई के साथ काम कर रहा था।काम समाप्त होने के बाद हाथ पैर धो कर लौटा तो देखा कि विजय सेन सिंह,भगवान बक्श सिंह निवासी गण गढ़ी,श्री पाल सिंह निवासी पूरे डाढू रामपुर,हारून निवासी सोनारन टोला वजीरगंज ने पंकज को मारपीट कर गाड़ी में बैठा लिया है।सूचना पर हम जब ढूंढने निकले तो टिकरी बाजार में उसे गाड़ी में मृत देखा।मेरे रोने पर राकेश सिंह निवासी गढ़ी ने धमकी देते हुए कहा कि जो करना है कर लो, अब इनका कार्य खत्म हो गया है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि शव अन्त्य परीक्षण हेतु भेज कर पांचों आरोपियों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ