मोजीम खान
सिंहपुर-अमेठी- तहसील तिलोई क्षेत्र के विकास खण्ड सिंहपुर के अंतर्गत शेखनगांव बाजार मे रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन शुक्रवार को बाजार कमेटी के द्वारा किया गया।रोजा इफ्तार मे क्षेत्र के हजारो लोगो ने शिरकत किया। सिराज अहमद(कालू) ने कहा की इस तरह के नेक काम कराने से शबाब मिलता है।रमजान के इस पवित्र माह मे अल्लाह एक नेकी के बदले सत्तर नेकी अता फरमाता है।इस नेक कार्य से प्रेम व सदभावना का सन्देश जाता है।कोई भी मजहब किसी से बैर रखने का संदेश नहीं देता है। और न ही अधर्म कार्य करने के लिये इजाजत देता है।सभी धर्म सभी लोगों को स्वतंत्र रूप से अपने कर्तव्याे के निर्वाहन करने का संदेश देते है। सभी लोग अपने धर्म के प्रति चेष्टा रखते है। रमजान के इस पाक महीने में जितना भी गरीब,असहाय,मजलूम लोगों की मदद की जाये अल्लाह उन सभी नेकियों के बदले सत्तर नेकी अता फरमाता है। और ऊंच नीच की भावना खत्म हो जाती है।इफ्तार पार्टी हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल पैश करती है।जहा हिन्दू मुस्लिम सदभावना के साथ एक साथ बैठकर इफ्तार करते है जहा गरीब,अमीर,छोटे,बड़े सब एक समान होकर सामाजिक समानता को बढ़ावा देते है।रोजा इफ्तार के बाद हाफिज मोहम्मद माशूक ने नमाज अदा करवाई।तथा कहा की इस तरह के आयोजनों से भाई चारा कायम होती है। सभी समुदाय के लोग एक साथ एक दूसरे के सुख दुख में अपना सहयोग देते है। इससे हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल बनती है। इस मौके पर कौसर खान,हाजी इस्तियाक,बकरीदी अहमद,मोहम्मद अज्जू,मुकीम रजा,तौकीर अहमद,मोहम्मद इंतिखार,अल्लाउद्दीन,मोहम्मद सल्लन,हाजी शमीम,हाजी सरवर सहित हजारों लोगों ने शिरकत किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ