Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमी जोड़े ने थाने में लिए फेरे, पुलिस बनी गवाह



वाजिद हुसैन 
लम्भुआ, सुल्तानपुर. काफी टाइम से एक- दूसरे से प्यार कर रहे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने शादी के बंधन में बंधवा दिया। शादी की 
रस्में थाने में पूरी की, जहां पुलिस वालों ने  वर-वधू को नए जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। पुलिस की ओर से बड़ा कदम ये उठाया गया के जहां शादी से इंकार करने वाले प्रेमी को समझाया बुझाया वही पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी राजी किया। 


शादी की ये दिलचस्प कहानी ज़िले के चांदा थाना क्षेत्र के मुराचक गांव की है। 
यहां के निवासी सुरेन्द्र कुमार की शादी प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के संग्रामगंज के मुन्नीलाल की बेटी माधुरी से हुई थी। मुन्नी लाल की दूसरी बेटी बिंंदू अक्सर अपनी बहन माधुरी के घर आया-जाया करती थी। 

शादी का वीडियो 

इस बीच बहन के पड़ोस में रहने वाले श्रीराम के लड़के सुनील से बिन्दू का प्रेम संबंध हो गया। बिंंदू  के मुताबिक सुनील ने उससे शादी का वादा किया था कुछ दिनों बाद सुनील ने शादी से इंकार कर दिया। उसने इस बात की शिकायत थाने पर की, मामले की गंभीरता को देखते हुए दरोगा शशिकांत पटेल ने दोनों पक्षों को थाने बुलवाया। बड़ों से बात की और आखिरकार दोनों पक्षों में समझौता कराकर शादी के लिये राजी कर लिया। 
अंत में थाने में ही बने शिवमंदिर में पूरे रस्मो-रिवाज के साथ दोनों की शादी संपन्न कराई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे