सुनील उपाध्याय
बस्ती: अग्निपीड़ित ग्राम कठोतिया में गुड़िया पुत्री साधु राम की लड़की की शादी में क्षेत्राधिकारी कलवारी अरविंद कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना दुबौलिया की टीम द्वारा सहयोग कर मायूस परिवार की शादी कराकर सराहनीय कार्य किये |
जनपद बस्ती अंतर्गत ग्राम कठोतिया थाना दुबौलिया में विगत 22.4.2018 को लगी आग के कारण पूरा ग्राम जल कर खाक हो गया था जिसमे प्रधान का भी घर था एक भी घर नही बचा था लगभग साठ घर प्रभावित हुआ था उपरोक्त बात ग्राम प्रधान राम मूरत बताये साथ ही प्रधान ने यह भी बताया कि आज थाना दुबौलिया के थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता और एस.एस.आई डॉ.संतोष श्रीवास्तव एंव प्रमोद यादव ,साथ ही पूरी दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा आगे बढ़कर पुरे गाँव वालो का पूरा सहयोग करने का दिलासा दिलवाये और हमारे ग्राम में साधु राम की बेटी की शादी थाना दुबौलिया पुलिस टीम द्वारा कराकर जो सराहनीये कार्य किये है उससे पुलिस का दूसरा इंसानियत का रूप उभर कर आया है वह हम ग्राम वासी कभी भूल नही सकते है संयोग रहा कि उस बरात में हमे भी जाने का मौका मिला और हमारी मुलाकात थाना प्रभारी पंकज गुप्ता और उपरोक्त एस. एस. आई.और एस.आई.के साथ पूरी टीम से मुलाकात हुवा जिसमे बातचीत करने पर एस.ओ पंकज गुप्ता ने बताया की हमलोगों ने जब देखा कि जिस तरीके से अग्नि कांड होने से गांव वालों का सारा सामान जलकर राख होगया है तो ये लोग शादी कैसे करेंगे फिर हम अपने क्षेत्राधिकारी कलवारी के नेतुरत्व में थाना दुबौलिया की पूरी टीम के सहयोग से साधुराम की लाडली बेटी गुड़िया का शादी उनके द्वारा बताये हुए तरीके से पानी पीने से लेकर खाने और जो भी रस्म रिवाज के तरीके से शादी कराने का इंतजाम का पूरा प्रयास किया गया है साथ ही हम और हमारी टीम शांति व्यवस्था के साथ साथ शादी में भी सहयोग कर रहे है। जिसमे हमलोग के साथ क्षेत्राधिकारी कलवारी भी पूरा सहयोग कर रहे है हमने कठोतिया ग्राम वासी से जब पूछा तो सबलोगों ने बताया जिस तरीके पुलिस के लोगो ने सहयोग किये है इससे यह लगता है कि पुलिस का जो दूसरा रूप है वह मानवता और इंसानियत का जो रूप देखने को मिला है वह हम जीवन भर नही भूल पायेंगे साथ ही गांव वाले ने कहा की हम सब भगवान से प्रार्थना करते है ऐसे पुलिस वाले को भगवान हमेशा मदद करे ।और बराती लोग भी किये गये व्यवस्था से काफी खुश थे कठोतिया गांव वाले भी बहुत खुश थे जिस तरीके से पुलिस ने आगे बढ़कर सहयोग किये है वह वकई काबिले तारीफ है और हम पत्रकार बंधु के तरफ से भी इस तरीके के पुनीत कार्य करने वाले पुलिस टीम को बहुत बहुत शुभ कामना साथ ही इस से प्रेरित होकर समाज के और लोगो को भी आगे आना चाहिए



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ