वासुदेव यादव
फैजाबाद। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के मसौधा पेट्रोल पंप के सामने लगभग लगभग 10 महीने पूर्व दुर्घटनाग्रस्त ट्रक फैजाबाद सुल्तानपुर मार्ग पर खड़ी है इसे हटवाने के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी आगे नहीं आए हैं शायद उन्हें इसी भीषण दुर्घटना का इंतजार है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना तारुन क्षेत्र के विजयनपुर सजहरा निवासी संतोष वर्मा उम्र 28 वर्ष पुत्र रामशंकर वर्मा अपनी अपाची मोटरसाइकिल से बीती रात लगभग 11:00 बजे बरम बाबा स्थित एक मेडिकल सेंटर पर जा रहे थे कि अचानक महीनों से खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में पीछे से घुस गए इस दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची पूराकलंदर पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया ।
इस घटना से मसौधा क्षेत्र वासियों में प्रशासन के विरोध आक्रोश व्याप्त है । बताते चलें कि वर्ष 2017 अक्टूबर माह में पटरंगा थाना क्षेत्र में खड़ी ट्रक में कार की टक्कर में मंडल अपर आयुक्त समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। बीते दिनों में थाना पूराकलंदर में तैनात उदय कुमार की भी मौत डाबा सेमर के पास खड़ी ट्रक में बाइक समेत पीछे से घुस जाने से हो चुकी है। जिसकी खबर युवा प्रेस क्लब के महामंत्री CM यादव ने 15 अक्टूबर को वर्ष 2017 में भीषण दुर्घटना के इंतजार में थाना पूराकलंदर पुलिस शीर्षक से सोशल मीडिया खबर वायरल की कर प्रशासन को आगाह किया था जिसमें इसी ट्रक को और स्थान को दर्शाया था फिर भी जिम्मेदारों की नजर इस तरफ नहीं आई और लगभग 10 महीने बीतने के बाद इस खड़ी ट्रक ने एक युवक को मौत के आगोश में ले ही लिया आखिर कब खुलेगी जिम्मेदारों की नींद? आखिर किसकी जिम्मेदारी है इस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मार्ग से हटाने की ?क्षेत्रवासियों की माने तो आए दिन वाहन इस खड़ी ट्रक से टकरा रहे हैं और वाहन के शीशे टूट रहे हैं और लोग घायल हो रहें। थाना पूराकलंदर पुलिस पेट्रोल पंप के सामने खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को नहीं हटा रही है और ना ही थाना गेट के पास हाईवे पर खड़े टैंकर को हटवाने की जहमत नहीं उठा रही है शायद उन्हें और भी भीषण दुर्घटनाओं का इंतजार है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ