अखिलेश्वर तिवारी
जंगल से भटक कर गांव की ओर आए तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा
बलरामपुर ।। सोहलेवा वन्यजीव प्रभाग मे आने वाले सभी रेंज के जंगल इस क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा के लिए विख्यात है। परंतु जंगल माफियाओं के अवैध कटान से आज वनों का अस्तित्तव खतरे में है। वनो के कटान के चलते आए दिन जंगली जानवर आबादी की ओर रूख कर लेते है। ग्राम धोबहा नाले के वन क्षेत्र में लम्बे समय से तेंदुए के दिखाई पड़ने का दावा ग्रामीण कर रहे थे और इसकी शिकायत भी वन विभाग से की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर वनाधिकारियों ने निगरानी करवाई तो तेंदुए के पग चिन्ह मिले। जिससे यह पुष्टि हो गई की जंगल से भटक कर तेंदुआ आआदी की ओर आ गया है। तंेदुए को पकड़ने के लिए निगरानी टीम गठित कर पिंजड़े लगाए गए। रविवार की देर रात तेंदुआ पिजड़े में फंस गया जिसकी सूचना वनाधिकारियों दी गई। मुख्य वन संरक्षक के निर्देशन में भांभर रेंज के वनाधिकारियों ने तेंदुए को सुरक्षित बनकटवा रेंज के जंगलों में छोड़ दिया। इस कार्य में किसी भी ग्रामीण या तेंदुए को किसी प्रकार कोई चोट नही आई। इस अभियान भांभर रेंज के वनाधिकारी रामानन्द मौर्या, तिलकराम आर्या, सूरज पाण्डेय, तरंग तिवारी सहित अन्य वन्य कर्मियों का विशेष योगदान रहा।
प्रभागीय वनाधिकारी रजनीकान्त मित्तल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर तेंदुए को ट्रैक करवाया गया है। अभी सूचनाएं मिल रही है कि दो तेंदुए क्षेत्र में घूम रह है। निगरानी टीम गठित कर सक्रिय कर दी गई है और आवश्यकता अनुसार पिंजड़े भी लगवाए गए है। जल्द ही अन्य तंेदुए को भी पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ