Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डाक कर्मियों ने आयोजित किया शर्वत वितरण कार्यक्रम



शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ ।पुरुषोत्तम मास के अन्तिम सोमवार को राष्टीय डाक कर्मचारी संघ द्बारा प्रधान डाक घर परिसर में शरबत वितरण  कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के मौसम मे भारी संख्या में जुटे डाक कर्मचारी व ग्राहको तथा राहगीरो ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये शर्बत पिया।कार्यक्रम का उद्घाटन सीनियर पोष्ट मास्टर पं• एके द्बिवेदी व पं• प्रेम शंकर शुक्ल ने संयुक्त रूप से करते हुए  कहा कि ऐसे पुनीत कार्य मानव जीवन को प्रगति की ओर ले जाते है और समाजिक समरसता का भाव जागृत हो कर एकता और अखण्डता मजबूत होती है।सभी लोगो को ऐसे नेक कार्य करते रहना चाहिए। इस मौके पर सहायक डाकपाल पं• धीरेन्द्र शुक्ल  ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।हमसभी लोग इस आमजन के कल्याणार्थ इस तरह का आयोजन करते रहना चाहिए । इस मौके पर  संतोष मिश्रा, सुजीत शर्मा, टी एन सरोज, आर आर सिंह, डी बी सिंह, नागेन्द्र तिवारी सचिव अति.विभागीय कर्मचारी संघ आदि लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे