सुनील उपाध्याय
बस्ती: पुलिस ने अंतर राज्य मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया हिरासत में लिया गया शख्स बिहार का रहने वाला है इसके कब्जे से 50 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिसे की पुरानी बस्ती पुलिस की तत्परता से संभव हो सका है पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसमें बच्चे महिलाएं भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे बृजेश कुमार की नजर बाजार में आने जाने लोगों के मोबाइल पर रहती है जो बाजार में लोगों की जरा सी भी लापरवाही पर उसका लाभ लेकर उनका मोबाइल पल भर में गायब करा देता है इसके लिए उसने बच्चों और महिलाओं को भी ट्रेंड कर रखा है जिसे आम तौर पर लोगों को महिलाओं और बच्चों पर शक नहीं होता है मोबाइल चोरों का गिरोह बाजार में ऐसे लोगों को निशाना बनाता है जो ऊपर की जेब में अपनी मोबाइल रखते हैं और उसके अगल बगल इनके द्वारा ट्रेंड छोटे बच्चे मौजूद रहते हैं जो झांसा देने का काम करते हैं उसी दौरान उनकी मोबाइल पर हाथ साफ कर देते हैं गिरोह के बाकी सदस्य की खोज में पुरानी बस्ती पुलिस जुट गई है जल्द ही और बड़ी सफलता हासिल करेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ