अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर. कोतवाली के राजमान्टेसरी इन्टरकालेज सिसौड़ा के पास सोमवार शाम अम्बेडकरनगर के महरूवा थाना अन्तर्गत बाहरपुर लौटन सेमरी निवासी कृष्णमन 29 वर्ष पुत्र राजाराम अपनी मोटरसाइकिल से अपनी साली मंजू 25 वर्ष पत्नी राम अनुज व उनके 5 वर्षीय पुत्र अंश निवासी किछुटि थाना भीटी जिला अम्बेडकरनगर को अपनी मोटर साइकिल बैठाकर सेमरीबाजार से महरुवा की तरफ जा रहे थे ।।।
तभी उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से एक कार ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनो लोग सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए कार सवार कार लेकर महरुवा की तरफ भाग गया ।।
स्थानीय लोगो ने डॉयल 100 को घटना से अवगत कराया पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुँच कर घायलों को 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए जयसिंहपुर भेजा जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है डाक्टरों ने बच्चें के पैर में फैक्चर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ